उन्नाव:- विश्व युद्ध के चलते, गंगाघाट में दो चोर गिरफ्तार!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 1600 रुपये बरामद किए। बता दे 18 मार्च को गंगाघाट निवासी आशीष यादव के घर से 10,000 रुपये और तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 1. राहुल उर्फ छोटू राठौर, निवासी गंगानगर पोनी रोड शुक्लागंज 2. बबली राठौर, निवासी गंगानगर पोनी रोड शुक्लागंज। बरामदगी – 1 वीवो मोबाइल- 2 रियल मी मोबाइल- 1600 रुपये नकद। पुलिस की कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों को नया गंगा पुल के नीचे रेती से गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में शामिल–
उ0नि0 अरुण कुमार त्रिपाठी
हे0का0 रवि शंकर शर्मा
का0 तरुण कुमार
का0 शिवम कुमार
का0 विश्वजीत भारती

