
उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
जनपद उन्नाव के भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सिकंदरपुर कर्ण निवासी माननीय अविचल शुक्ला ने सुपाशी में शिवम पाल के परिवार को ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “भगवंतनगर मेरा परिवार है। मैं अपने परिवार के हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा हूं। शिवम पाल के परिवार को जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी, मैं हर संभव सहायता के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।”
माननीय अविचल शुक्ला के इस सहयोग और संवेदनशील पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।




