Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में आयोजित हुआ सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह

महापौर सुषमा खर्कवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में गुरुवार को ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके सेवाकाल और विभाग के प्रति दिए गए योगदान की सराहना की।

🟥 14 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में लेखाधिकारी पंकज कुमार सोती, गैंगमैन त्रिवेणी, सीवर सफाई कर्मचारी पुन्नू, सीवर सफाई कर्मचारी हरीश, चौकीदार हरि प्रकाश, गैंगमैन सरोज कुमारी, पम्प ऑपरेटर दिलीप कुमार श्रीवास्तव, पम्प ऑपरेटर इन्द्र देव प्रसाद, गैंगमैन शिव कुमार सिंह, पम्प ऑपरेटर राना प्रताप सिंह, पम्प ऑपरेटर सुरेश कुमार, लिपिक श्रेणी-2 राम जी मिश्रा, गैंगमैन चांदी प्रसाद त्रिपाठी तथा प्रधान लिपिक प्रदीप कुमार सक्सेना शामिल हैं।

🟥 कर्मचारियों का योगदान सदैव याद रखा जाएगा: महापौर
महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जलकल विभाग के कर्मचारियों ने वर्षों तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। शहर की जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था सहित विभिन्न जनसेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभाग और शहर के प्रति दिया गया उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

🟥 जीएम जलकल, पार्षद सहित अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर जीएम जलकल कुलदीप सिंह, पार्षद संदीप शर्मा एवं पूर्व पार्षद साकेत शर्मा जी सहित जलकल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!