Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीति

अवैध संबंधों में कराई थी सास-ससुर की हत्या, ससुर को मारकर पति को नौकरी दिलाना चाहती थी बहू

आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में 12 दिन पूर्व लेखपाल दंपत्ति रामनगीना व उनकी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या की गई थी। पुलिस ने डबल मर्डर का खुलासा करते हुए घटना में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस घटना के पीछे मृतक की बहू ज्योति का पंकज यादव नाम के लड़के से अवैध संबंध की बात सामने आई। ससुर की हत्या कर अपने पति को नौकरी दिलाना चाहती थी, बाद में पति की भी हत्या कर अपने प्रेमी पंकज यादव के साथ रहना चाहती थी। इस घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को जिले के SP ने 15 हजार रूपए के पुरस्कार की घोषणा की है।

प्रेमी के साथ भागने के चक्कर में महिला ने ससुर और पति के खिलाफ की साज़िश || Soochna India

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस घटना को 6 एंगल पर जांच शुरू की गई थी, और मामले में 27 अभियुक्तों से पूछतांछ हुई। घटना में मृतक की बहू ज्योति की भूमिका मुख्य रूप से सामने आई है। बताया कि बहू ज्योति अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची है। आगे पति की भी हत्या कराकर नए तरीके से जीना चाहती थी। इस मामले में पंकज यादव के पिता रमाकांत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि पंकज यादव अभी फरार है। पंकज पर 25 हजार का इनाम रखा गया है। घटना में प्रयुक्त राड व चापड़ अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। घटना में शामिल सिंटू यादव, धर्मेन्द्र यादव, रमाकांत यादव, अखिलेश यादव सहित 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही गवाहों को सुरक्षा देने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!