Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिकउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनऊ

पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की 73 किलो चांदी 50 सालों से कोषागार में है सुरक्षित

बिजनौर में पिछले 50 सालों से पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की 73 किलो चांदी की अमानत संभाल कर रखी हुई है। कोषागार के तत्कालीन अधिकारियों द्वारा इस चांदी के सम्बंध में प्रदेश सरकार से भी राय मांगी गई लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं आया था। ना ही इस अमानत के लिए अभीतक किसी ने दावा किया है।

आपको बता दें कि बिजनौर के कालागढ़ में बांध बनाया जाना था जिसका निर्माण चल रहा था और बिजनौर के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कालागढ़ में बन रहे बांध कार्य के निर्माण के दौरान आमंत्रित किया था। कार्यक्रम के दौरान सभा में लोगों ने इंदिरा गांधी को चांदी से तोला था जिसका वजन लगभग72 किलो के आस पास था। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद वापस जाते समय इंदिरा गांधी इस भेंट को अपने साथ नहीं ले गई थी। तत्कालीन प्रशासन ने इस चांदी को बिजनौर के जिला कोषागार में रखवा दिया और तब से लेकर आज तक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अमानत यंहा रखी हुई है। वर्तमान में जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार सिंह का कहना है कि यह चांदी तभी वापस की जा सकती है जब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के परिवार का कोई सदस्य इस पर दावा करे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की 73 किलो चांदी 50 सालों से कोषागार में है सुरक्षित ||
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!