Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आगराइधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ब्रेकिंग न्यूज़मथुरा

आगामी चुनावों को लेकर मंडल स्तर पर आयोजित हुआ बीएसपी का कार्यकर्ता सम्मेलन

मथुरा।बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल द्वारा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आगरा में किया गया। जिसमें बहुजन समाज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने मथुरा जनपद से हजारों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। बहुजन समाज पार्टी मथुरा यूनिट से कार्यक्रम में जिला महासचिव ओमप्रकाश बघेल,जिला कोषाध्यक्ष डॉ. गुल मोहम्मद शाह,पूर्व मंडल प्रभारी देवी सिंह कुंतल,जिला पंचायत सदस्य अनिल बघेल विधानसभा बलदेव,हरीश चंद्र प्रजापति, जयप्रकाश बघेल,पवन बघेल पूर्व महानगर अध्यक्ष,कुंदन सिंह बघेल,बाबूलाल बघेल,फतेह सिंह बघेल,चंद्र मोहन बघेल,हेमंत बघेल,शंकर लाल बघेल, ओम प्रकाश बघेल प्रधान अडुकी,सुनील बघेल, बबलू बघेल,अशोक बघेल,चंद्रमोहन बघेल आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!