कानपुर :- श्री श्याम बिहारी जी कृपा मण्डल (रजि.) कानपुर अपना चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव मना रहा है।


दिनांक 08 जनवरी 2023 दिन रविवार को द बृज होटल में फूलो की बगिया बनाके श्याम प्रभू का दरबार सजाकर खाटू श्याम से पधारे महन्त दिगविजय सिंह ने अखण्ड ज्योति प्रजलित करके श्याम प्रभू के आलौकिक श्रृंगार दर्शन करके भक्तो ने अपनी मनोकामनाओं की अर्जी लगाई।
श्री श्याम महोत्सव का शुभारम्भ गणेश वन्दना से हुआ। तत्पश्चात समस्तीपुर से पधारी *रेशमी शर्मा* ने श्याम प्रभू के चरणों में ‘‘रोती हुई आंखों को मेरे श्याम हसाते हैं जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते है….’’ कलकत्ता से आये *सौरभ शर्मा* जी ने ‘‘पानी है सर से ऊपर मुसीबत अड़ गई है आज हमको बाबा तुम्हारी जरूरत पड़ गई है….’’ *कोमल तिवारी* ने ‘‘किस्मत वालो को मिलता है श्याम तेरा दरबार सच्ची सरकार तुम्हारी सच्चा दरबार….’’ *कुमार श्रवण* ने ‘‘भटके क्यूं दर बदर कर भरोसा श्याम पर जिसने भी दिल से पुकारा हर मसीबत से उबारा….’’ *अभिषेक शुक्ला* ‘‘श्याम बाबा का श्रृंगार मन भावे खाटू वाले का दरबार मन भावे….’’ गाकर सम्पूर्ण पंडाल में उपस्थित श्याम भक्त भाव विभोर होकर सु मधुर भजनो से भक्त भक्ती रस की गंगा में डोलने लगे। इत्र वर्षा कर गजरा उत्सव में ‘‘गजरों लायो जी सांवरिया, गजरों करो म्हारे स्वीकार….’’ से गजरा अर्पित किया गया व छप्पन भोग दर्शन भी हुये *श्याम बाबा के दरबार मे संत समाज के महामंडलेश्वर श्री कृष्ण दास पंनकी मन्दिर वा बाल योगी अरुण चैतन्य पुरी जी ने हाजिरी लगाई* कार्यक्रम का समापन अमर मोदी, नीरज ओमर ने श्याम बाबा की महाआरती करके किया।

मुख्य रूप से नीरज ओमर, अनिल अग्रवाल, राज अग्रवाल, रवीन्द्र वैश्य, अरुण कुमार मोदी, विजय ओमर, सुशील ओमर, यश ओमर, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, प्रतीक गुप्ता, मनु गुप्ता, श्रीमती मोनिका मोदी, तानिया ओमर, रूपाली महेश्वरी, आरती गुप्ता, भावना ओमर, श्वेता अग्रवाल, अंजनी ओमर सहित हजारो श्याम भक्त उपस्थित रहे।




