Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

टाटासूमो ने खोखे की दुकान में टक्कर मारकर दुकान स्वामी को किया घायल

वृंदावन/मथुरा।वृंदावन डांगोली रोड पर राधारानी होटल के पास पानी गांव चौराहे पर शुक्रवार की शाम तकरीबन 4 बजे के लगभग एक अज्ञात तेज़ रफ़्तार वाहन पानी गांव चौराहे पर सड़क किनारे रखे परचून के खोखा में जा घुसा।जिससे परचून के सामान की बिक्री करने को खोखा के अंदर बैठे पानी गांव निवासी पप्पू गंभीर रुप से घायल गया।सूत्रों के मुताबिक खोखा के आस पास में रोड किनारे खड़े दो लोगों को भी मामूली चोट आई है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस व पानी गांव चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और गम्भीर रूप से घायल हुए दुकान स्वामी पप्पू निवासी पानीगांव थाना जमुनापार को राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से वृंदावन के सौ शैय्या हास्पिटल में भर्ती कराया गया।बतादें कि सूत्रों के मुताबिक एक अज्ञात टाटा सूमो तेज रफ्तार में मांट की ओर से आ रही थी तभी अचानक पानी गांव चौराहे पर सड़क के किनारे पर रखे खोखा में जा घुसी।पानी गांव चौकी प्रभारी ने गाड़ी टाटा सूमो और चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पानीगांव चौकी में अपने साथ ले गये वहीं घटना को देख आस पास के अन्य दुकानदारों और राहगीरों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!