Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

जल्द होगा कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की टीम का विस्तार,दोनों इकाइयों उत्तर एवं दक्षिण में पदाधिकारियों के चुनाव के बाद अब संगठन विस्तार की तैयारी

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

कानपुर। शहर के प्रमुख व्यापारी संगठन कानपुर उद्योग व्यापार मंडल में जल्द ही टीम विस्तार की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं कानपुर मंडल अध्यक्ष विजय पंडित एवं अन्य पदाधिकारियों की सहमति से संगठन की नई टीम का गठन किया जाएगा।

गौरतलब है कि सुनील बजाज भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और लंबे समय से व्यापारिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन में हाल ही में हुए निर्वाचन में तीन प्रमुख पदों समेत कुछ पदों पर चयन हो चुका है, जिसमें जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को चुना गया है।
इसी क्रम में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण इकाई में भी चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जहाँ जिला अध्यक्ष अचल गुप्ता, महामंत्री पवन तिवारी तथा कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल निर्वाचित हुए हैं। अब दोनों इकाइयों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ मंत्री, मंत्री, संगठन मंत्री एवं कार्यसमिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों सहित फ्रंटल संगठनों युवा और आईटी मंच का गठन कर टीम का विस्तार किया जाएगा।
हर बाजार को मिलेगा प्रतिनिधित्व
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार टीम विस्तार के दौरान शहर के विभिन्न बाजारों के प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधियों को स्थान दिया जाएगा, ताकि हर क्षेत्र और बाजार की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाया जा सके। साथ ही सभी जाति और वर्ग के व्यापारियों को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक संगठन में जिम्मेदारी पाने को लेकर व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कई प्रमुख व्यापारी और जनप्रतिनिधि भी अपने समर्थकों को संगठन में जिम्मेदारी दिलाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

व्यापारिक जगत में सक्रिय यह संगठन लंबे समय से शहर के व्यापारियों की आवाज़ बुलंद करता रहा है। यही कारण है कि इस मंच से जुड़े कई पदाधिकारी आगे चलकर व्यापारिक नेतृत्व के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भी अपनी पहचान बना चुके हैं

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!