Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत नगर निगम जोन-7 में कार्यक्रम, स्वास्थ्य गरिमा किट वितरित

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह (8 से 14 मार्च) के तहत नगर निगम लखनऊ के जोन-7 में शनिवार को महिला सफाई कर्मचारियों के सम्मान में नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

30 महिला सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सफाई कार्य में उत्कृष्ट सेवा देने वाली 30 महिला सफाई मित्रों को सम्मानित कर उन्हें स्वास्थ्य गरिमा किट प्रदान की गई।

स्वच्छता में महिलाओं की भूमिका सराही
कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम लखनऊ, उर्विश समाज सेवा संस्थान (एनजीओ) तथा लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीम के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर महिला सफाई कर्मचारियों के योगदान को सराहते हुए अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है।


RRR सेंटर के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक
इस दौरान नगर निगम द्वारा संचालित RRR सेंटर (Reduce, Recycle, Reuse) को भी सक्रिय करने की अपील की गई। लोगों से आग्रह किया गया कि वे अपनी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे पुराने कपड़े, जूते, बैग, खिलौने और किताबें जरूरतमंद लोगों को दान करें, ताकि उनका पुनः उपयोग हो सके और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सके।

अधिकारी व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद और जोनल सैनिटरी अधिकारी अजीत राय, रूपेंद्र भास्कर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संचिता मिश्रा ने किया।


एनजीओ और समाजसेवियों की रही सहभागिता
इस अवसर पर उर्विश समाज सेवा संस्थान से शशि मिश्रा, जूट फॉर लाइफ से अंजली सिंह, समाज सेविका तृप्ति भार्गव, फहमीना आरिफ, पिंकी सिंह, सोनाली पांडे, चिंतन फाउंडेशन से भव्या सिंह सहित LSA-IEC टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!