Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

बाबा का बुलडोजर बख्शने के मूड में नहीं , माफियाओं की कमर तोड़ रही योगी सरकार!

मेरठ. यूपी की योगी सरकार 2.0 में अपराधी और माफियाओं पर जमकर कार्रवाई हो रही है. अगर सबसे ज्यादा कार्रवाई की बात करें तो पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ रेंज में हुई है. साल 2022 में जहां योगी सरकार 2.0 के दौरान अपराधियों और माफियाओं की करीब एक अरब 63 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है.

दिल्ली से सटे NCR का एक बड़ा हिस्सा मेरठ रेंज में आता है जहां अपराध और अपराधियों के खात्मे को लेकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार के अनुसार, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर की बात करें तो उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी राज कायम होने के बाद अब तक माफियाओं की एक अरब 62 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्की जा चुकी है.

इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश के बड़े माफियाओं को चिन्हित करके उनकी और उनकी गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों की करीब 7.25 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर सरकारी बुलडोजर चल चुका है. जिन पर कार्रवाई हुई उनमें सबसे बड़े नाम बदन सिंह बद्दो, अंतरराष्ट्रीय गौ तस्कर अकबर बंजारा, वाहन माफिया गला और ड्रग्स माफिया तस्लीम का है.

इनके अलावा मेरठ में 2 माफियाओं की करीब 5 करोड़ 25 लाख की प्रॉपर्टी पर बाबा का बुलडोजर चल चुका है. पश्चिम उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कलंक मेरठ के सोतीगंज का था. जिसे योगीराज में जड़ से खत्म कर दिया गया. इतना ही नहीं पुलिस ने सोतीगंज पर सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 से ज्यादा कुख्यात वाहन चोर और वाहन माफियाओं को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. वाहन माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली गई.

योगी सरकार 2.0 में अपराधियों में खौफ इस कदर है कि उन्होंने अपने धंधे तक बदल दिए. कल तक जो दुकानें चोरी के वाहनों के सामान से भरी रहती थीं आज उनमें कपड़े और राशन का सामान बिक रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मामले में योगी सरकार और मेरठ पुलिस की तारीफ भी कर चुके हैं .

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!