Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

केजीएमयू में 25 एमबीबीएस छात्रों व रेजिडेंट्स ने किया रक्तदान

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में डीन एकेडमिक्स प्रो. वीरेंद्र अटाम के निर्देशन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में एमबीबीएस के 25 छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों ने रक्तदान किया।

प्रो. वीरेंद्र अटाम ने बताया कि छात्र अपने व्यस्त परीक्षा कार्यक्रम और वार्ड ड्यूटी के बावजूद रक्तदान के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि यह छात्र आने वाले दिनों में भी समय-समय पर रक्तदान करते रहेंगे।


ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. तुलिका चंद्रा ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से स्वास्थ्य की जांच भी होती है, जिसमें एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, सिफिलिस और मलेरिया जैसी बीमारियों की पहचान हो जाती है। नियमित रक्तदाता लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।


उन्होंने कहा कि जब एमबीबीएस छात्र और रेजिडेंट डॉक्टर अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद रक्तदान कर सकते हैं, तो समाज के अन्य लोगों को भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!