Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिकउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राजनीतिलखनऊ

Lucknow News : योगी ने रोडवेज संविदाकर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, 10 फीसदी बढ़ा वेतन!

ठंड का मौसम में रोडवेज के संविदा चालकों व परिचालकों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। उनका वेतन दस फीसदी बढ़ा दिया गया है। इससे उनको मिलने वाली आय में चार से पांच हजार रूपए तक की वृद्धि हो जाएगी। प्रबंध निदेशक संजय कुमार की तरफ से शुक्रवार को इस संबंध में एक आदेश जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि संविदा चालकों व परिचालकों की वेतन वृद्धि पहली जनवरी से लागू होगी। इससे प्रदेशभर के 25 हजार संविदा चालक-परिचालक लाभान्वित होंगे। रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश मिश्र ने बताया कि नवंबर 2021 में वेतन वृद्धि हुई थी।

वर्तमान में संविदा कर्मियों को 1.59 रुपये प्रति किमी. की दर से वेतन मिल रहा है। इसे अब बढ़ाकर 1.75 रुपये प्रति किमी. कर दिया गया है। उधर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर व महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने एमडी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा कर्मचारियों से जुड़े अन्य दूसरे मुद्दे उठाए।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!