Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकअजमेरअलवरअल्मोड़ाआगराआजमगढ़उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उत्तरकाशीउत्तराखंड (Uttarakhand)उन्नावऋषिकेशकानपुरकाशीपुरकिच्छाकैम्पियरगंजकोटद्वारकोटाखटीमागाजियाबादगुजरात (Gujarat)गोरखपुरचमोलीचित्तौड़गढ़चुरूजशपुरजोशीमठझाँसीटिहरी गढ़वालडूंगरपुरदतियादिल्ली की खबरेंदेहरादूनदौसाधर्मधौलपुरनागलानैनीतालपंजाब (Punjab)पंतनगरपिथौरागढ़पुरोलापौड़ीप्रयागराजफटाफट खबरेंफर्रुखाबाद (Farrukhabad)बस्तीबाँदाबांसवाड़ाबाजपुरबाड़मेरबारांबीकानेरबूंदीभरतपुरभीलवाड़ामंगलौरमथुरामध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)मनोरंजनमसूरीमहराजगंजमहाराष्ट्र (Maharashtra)मुंबई (मुम्बई)राजस्थान (Rajasthan)रानीखेतरामनगररुड़कीरुद्रपुरलक्सरलखनऊवाराणसीविकासनगरश्रीनगर गढ़वालसांस्कृतिकसितारगंजसैर सपाटास्मार्ट सिटीहनुमानगढ़हरिद्वार (haridwar)हल्द्वानीहिमांचल प्रदेश (Himachal Pradesh)

Makar Sankranti 2023: नए साल में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी, जानें सही तारीख और मुहूर्त

When is Makar Sankranti in 2023: साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। लेकिन नए साल का सबसे पहला पर्व मकर सक्रांति पड़ता है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति का पर्व पौष महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर मनाया जाता है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति को कई अलग अलग नामों से जाना जाता है। मकर संक्रांति को गुजरात में उत्तरायण, पूर्वी उत्तर प्रदेश में खिचड़ी और दक्षिण भारत में इस दिन को पोंगल के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के राशि परिवर्तन के मौके पर मनाया जाता है। इस दिन सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश कर जाते हैं। वैसे तो मकर संक्रांति अक्सर 14 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन साल 2023 में मकर संक्रांति की सही तिथि को लेकर थोड़ा संशय है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आने वाले साल में मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी…

मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है। ऐसे में मकर संक्रांति नए साल में 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति 2023 पूजा विधि
मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें। फिर इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में पानी भर लें और उसमें काला तिल, गुड़ का छोटा सा टुकड़ा और गंगाजल लेकर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही शनिदेव को भी जल अर्पित करें। इसके बाद गरीबों को तिल और खिचड़ी का दान करें।

मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय
मकर संक्रांति के दिन पानी में काली तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करें। इससे सूर्य की कृपा होती है और कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं। ऐसा करने से सूर्य और शनि दोनों की कृपा मिलती है, क्योंकि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के घर मकर में प्रवेश करते हैं।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना बेहद शुभ होता है। इस दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत आदि डालें और फिर ‘ॐ सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!