Lucknow Nagar Nigam: विभूति खंड में अवैध Unipole लगाने पर विवाद, नगर निगम का प्रचार विभाग ‘बेपरवाह’!

लखनऊ, सूचना इंडिया।
शहर के विभूति खंड किसान बाजार के पास एक बार फिर Lucknow Nagar Nigam की लापरवाही उजागर हुई है। यहां सड़क किनारे बिना अनुमति के Illegal Unipole Installation किया जा रहा है, जबकि इसी क्षेत्र में पहले भी एक Unipole Accident हो चुका है। बावजूद इसके, नगर निगम का Publicity Department इस मामले में पूरी तरह ‘बेपरवाह’ नजर आ रहा है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यूनिपोल लगाने में न तो किसी प्रकार की सुरक्षा मानक (Safety Standards) का पालन किया जा रहा है और न ही नगर निगम से आवश्यक अनुमति ली गई है। लोगों ने चिंता जताई है कि यदि यह विशाल ढांचा गिरा, तो गंभीर हादसा हो सकता है।

सवाल यह उठता है कि नगर निगम के Publicity Department के अधिकारी आखिर कर क्या रहे हैं? सदन में पहले भी Illegal Unipoles और उनसे होने वाले Accidents पर सवाल उठ चुके हैं, लेकिन विभाग की निष्क्रियता अब भी जारी है।
नगर आयुक्त Gaurav Kumar की सख्त कार्यशैली और पारदर्शी प्रशासन की छवि के बावजूद विभागों की यह उदासीनता Lucknow Nagar Nigam की साख पर धब्बा लगा रही है।
स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि नगर आयुक्त तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करें, ताकि शहर में फैले Unipole Mafia पर रोक लग सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




