Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिकउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फटाफट खबरेंराजनीतिराज्यवार खबरेंलखनऊ

विधान परिषद की खाली सीटों को लेकर बीजेपी की बैठक में इन नामों पर लग सकती है मुहर!

लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली पड़ी सीटों को लेकर सोमवार को लखनऊ में भाजपा की बैठक होनी है। आपको बता दें कि यूपी विधान परिषद की छह सीटें अप्रैल और मई से खली पड़ी हैं। इन सीटों पर मनोनीत कोटे से सदस्यों का चयन होना है। एमएलसी के नामों पर चर्चा करने के लिए आज यूपी भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक होगी।

बैठक में नामों पर होगा विचार
यूपी भाजपा में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली पड़ी सीटों के लिए कई क्षेत्रीय अध्यक्षों और पधाधिकायों के नाम पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर हाल ही में कोर कमिटी की बैठक में भी कुछ नामों पर विचार हुआ है। हालांकि इन नामों पर आखिरी फैसला दिल्ली से ही होगा।

6 सीटों के लिए 22 नामों की सूची
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भाजपा ने 6 सीटों के लिए 22 नामों की सूची तैयार कर ली है। जिसके बाद दिल्ली से इन नामों पर मुहर लगने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा राज्यपाल को भेजा जाएगा। इस सूची में क्षेत्रीय अध्यक्ष, रजनीकांत माहेश्वरी और कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का नाम काफी चर्चा में है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!