Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिकइधर उधर कीसामाजिक

कैबिनेट मंत्री ने किया संजय झील का निरीक्षण। जल्द से जल्द झील को विकसित करने के लिए निर्देश।

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संजय झील का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द झील को विकसित करने के निर्देश दिए। बता दें कि शनिवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अचानक संजय झील का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को झील विकसित करने को लेकर फीडबैक लिया। मौके पर उन्होंने सबसे पहले झील के पानी का आचमन किया और इससे पर्यटन की दृष्टि से ऋषिकेश की पहचान बताया। डीएफओ नीतीश त्रिपाठी ने शहरी विकास मंत्री को बताया कि संजय झील से कूड़ा लगभग बाहर निकाल लिया गया है। घास भी अधिकांश काट ली गई है। झील के चारों और राहगीरों के लिए बैठने और आवागमन के लिए सड़क की व्यवस्था और तार बाढ़ की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने गंदे पानी को झील में आने से रोकने के लिए नमामि गंगे के अधिकारियों को भी फोन पर निर्देशित किया।

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!