Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिकराजनीतिव्यापार

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल !

10 फरवरी से चल रही तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आज तीसरा और अंतिम दिन है। इस समिट के बाद उत्तर प्रदेश की मान प्रतिष्ठा में चार चाँद लगने की उम्मीद है और रोजगार के बड़े अवसरों का क्या ही कहना। विभिन्न कंपनियों के साथ राज्य सरकार ने 18 हजार 643 एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। जिनके अंतर्गत अब तक 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। अंबानी, बिड़ला, और एन चंद्रशेखरन समेत कई दिग्गज निवेशकों ने योगी सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश विकास की ओर निरंतर बढ़ता जा रहा है। समिट के दौरान बड़े-बड़े उद्योगपतिओं के शिरकत से निवेश के अपार दरवाजे खुले हैं जिसका मुख्यमंत्री समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है।

समिट के दौरान लगातार मेहमानों का ताँता लगा ही रहा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई। इसके बाद समिट के अंतिम दिन यानि 13 फरवरी को समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गरिमामयी उपस्थिति दी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचीं जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर फूलों के गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया साथ ही राष्ट्रपति के स्वागत के लिए शाम को राजभवन में भोजन का खास प्रबंध किया गया है।

मुख्यमंत्री आज रविवार को सलोनी फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेंगे।10.45 बजे यूनाइटेड किंगडम सत्र वृंदावन योजना जाएंगे। 11.15 बजे मंत्री यूनाइटेड किंगडम के साथ बैठक करेंगे। 11.30 बजे इटली के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेंगे दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रपति का सीएम योगी स्वागत करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज के कार्यक्रम का ब्यौरा –

  • सुबह 9.45 – सलोनी फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक- 5,कालिदास मार्ग
  • सुबह 10.45 बजे- यूनाइटेड किंगडम सत्र, दधीचि हाल, वृंदावन योजना
  • सुबह 11.15 बजे – एलेक्स चौक, माननीय मंत्री, यूनाइटेड किंगडम के साथ बैठक, (सीएम लाउंज)
  • सुबह 11.30 बजे- इटली के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक, (सीएम लाउंज)
  • दोपहर 12.30 बजे- राष्ट्रपति का आगमन एवं स्वागत, अमौसी एयरपोर्ट
  • दोपहर 1.45 बजे-केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ भेंट, 5 कालिदास मार्ग
  • शाम 3.40 बजे- राष्ट्रपति द्वारा 75 महिला उद्यमियों/ कारीगरों के साथ ग्रुप फोटो, वृंदावन योजना
  • शाम 3.45 बजे- राष्ट्रपति द्वारा जीआईएस का समापन, वृंदावन योजना
  • शाम 6.30 बजे राष्ट्रपति के सम्मान में नागरिक अभिनंदन, लोकभवन ऑडिटोरियम
  • रात 8.15 बजे माननीय राष्ट्रपति के साथ रात्रि भोज, राजभवन
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!