Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

दो जून की रोटी… गौ सेवा के संग सेवा वह दीपक है, जो दूसरों का जीवन रोशन करते-करते स्वयं भी उजाला बन जाता है।

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

कानपुर की धरती पर सेवा और संवेदना का ऐसा ही उदाहरण बन रही है हर-हर महादेव गोल्डन सेवा समिति। वर्ष 2020-21 में संस्था के सचिव दीपक अरोरा द्वारा स्थापित इस संस्था ने शुरुआत से ही गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद को अपना धर्म माना।
कोरोना काल की कठिन घड़ी में जब लोग अपनों से दूर और संसाधनों से मजबूर थे, तब समिति के सदस्यों ने हाईवे पर प्रवासियों तक भोजन, पानी और फल पहुंचाए। जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया और निर्धन बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग व पाठ्य सामग्री की व्यवस्था की गई।

कहावत है—
“नर सेवा ही नारायण सेवा है, और गौ सेवा पुण्य का मार्ग।”
इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए दो जून को समिति ने “दो जून की रोटियां सबके साथ, गाय माता के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह पांच बजे से 10 बजे तक महिलाओं में सरस्वती देवी, प्रियंका अरोड़ा ,शीतल मल्होत्रा, अनीता मल्होत्रा, ने गौ सेवा में रोटियां बनाकर सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
गोविंद नगर 13 ब्लॉक सब्जी मंडी से शुरू यह अभियान लेबर कॉलोनी, चरण सिंह कॉलोनी, शनि मंदिर, नहरिया, पीएसी ग्राउंड और रामलीला ग्राउंड से होते हुए घाटमपुर से हमीरपुर तक पहुंचा। जहां भी गौ माता दिखीं, समिति के सदस्यों ने गुड़ और रोटी खिलाकर आशीर्वाद लिया। वितरण की सेवा में सुधीर मदान, केवल कपूर ,अनुज अरोडा,अथर्व अरोड़ा, सचिन सिंह परमार अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

“दो जून की रोटी हो साथ, सेवा बने जीवन की बात।”
“गौ सेवा, जन सेवा और मानवता-यही समिति की सच्ची पहचान।”

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!