लखनऊ, अलीगंज सेक्टर H में बदहाल हालात, नवरात्र में श्रद्धालुओं को गंदे पानी से गुजरने की मजबूरी

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर H क्षेत्र में इन दिनों नगर निगम की लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिल रही है। पार्क में कराई जा रही बोरिंग के चलते आसपास की सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के दौरान भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। मंदिरों में दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में पेड़ों से गिरे पत्तों को उठाने तक का समय सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल पाया है। सड़कों और पार्क के आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर निगम केवल टैक्स वसूली तक सीमित रह गया है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द जलभराव और सफाई की समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि त्योहार के दौरान उन्हें राहत मिल सके।
मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।





