Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

जोन-6 में सफाई व्यवस्था फिर ध्वस्त, न्यू हैदरगंज तृतीया में हालात बदतर

नालियां चोक, बदबू से लोग बेहाल—ZSO और SFI की कार्यशैली पर फिर सवाल

🟥 न्यू हैदरगंज तृतीया में गंदगी का अंबार
लखनऊ नगर निगम के जोन-6 अंतर्गत वार्ड न्यू हैदरगंज तृतीया स्थित पुरानी काशीराम कॉलोनी, हंस खेड़ा और पारा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई नजर आ रही है। गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।

🟥 नालियां चोक, जल निकासी ठप
क्षेत्र की अधिकांश नालियां सिल्ट और कचरे से पूरी तरह भरी हुई हैं। नालियों की सफाई न होने से जल निकासी बाधित हो गई है, जिससे जलभराव और गंदगी का संकट लगातार गहराता जा रहा है।

🟥 बदबू और मच्छरों से बीमारी का खतरा
नालियों से उठ रही तेज बदबू और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोग डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के खतरे को लेकर दहशत में हैं।

🟥 सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी, सिस्टम फेल
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई दिनों से सफाई कर्मचारी क्षेत्र में नहीं आ रहे हैं। नियमित झाड़ू और कूड़ा उठान न होने से हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं।


🟥 सुपरवाइजर स्तर पर भी लापरवाही के आरोप
पहले भी जोन-6 में सफाई सुपरवाइजरों पर दुर्व्यवहार और लापरवाही के आरोप लग चुके हैं। सहादतगंज क्षेत्र में सुपरवाइजर चंदू का विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब न्यू हैदरगंज तृतीया क्षेत्र में भी निगरानी व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है।


🟥 ZSO राजेश यादव की कार्यशैली पर सवाल
जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश यादव पर पहले भी जोन को प्रभावी ढंग से संचालित न कर पाने के आरोप लगते रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिख रहा है।


🟥 SFI रामचंद्र यादव और टीम पर भी उठे सवाल
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामचंद्र यादव की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। क्षेत्र में उनकी उपस्थिति और निगरानी पर स्थानीय लोग गंभीर सवाल उठा रहे हैं।


🟥 नगर निगम की सख्त छवि पर लग रहा दाग
एक तरफ महापौर सुषमा खर्कवाल शहर को नंबर-1 बनाने का दावा कर रही हैं और नगर आयुक्त गौरव कुमार सख्त प्रशासनिक छवि के लिए जाने जाते हैं, वहीं जोन-6 की बदहाल स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।


🟥 लगातार शिकायतों के बावजूद नहीं सुधर रहे हालात
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जोन-6 में पहले भी कई इलाकों से इसी तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार नजर नहीं आ रहा।


🟥 जोन-6 बना लापरवाही का केंद्र
लगातार सामने आ रही घटनाएं यह साफ संकेत दे रही हैं कि जोन-6 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से निगरानी विहीन हो चुकी है। सवाल यह है कि आखिर कब तक जिम्मेदार अधिकारी इस तरह की लापरवाही को नजरअंदाज करते रहेंगे।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!