Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

अपनी चोरी छुपाने के लिए जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही कांग्रेस—परशुराम शर्मा

भा ज पा प्रवक्ता परशुराम शर्मा ने कहा-सत्याग्रह के ड्रामे की बजाय प्रदेश व देश को मामले की सच्चाई बताएं काँग्रेसी व राहुल गांधी

दतिया//लोकेश मिश्रा

दतिया///काँग्रेस के सत्याग्रह पर बरसे भा ज पा प्रवक्ता परशुराम शर्मा, सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस जो सत्याग्रह कर रही है, वो ड्रामेबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है। वास्तव में कांग्रेस अपनी इन हरकतों से सरकार और जांच एजेंसी के ऊपर दबाव बना रही है, ताकि वह घबराकर इस मामले से हाथ खींच ले। अगर कांग्रेस पार्टी राहुल और सोनिया गांधी को ईमानदार मानती है, तो उसे इस ड्रामे की बजाय नेशनल हेराल्ड मामले की सच्चाई देश की जनता को बताना चाहिए।

परशुराम शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद 70 सालों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी का लोकतांत्रिक तौर-तरीकों से कुछ भी लेना देना नहीं रहा है और यह पार्टी एक परिवार के अधिनायकवाद पर चलती रही है। कांग्रेस का यह परिवार खुद को देश, उसके संविधान और संवैधानिक संस्थाओं से भी ऊपर मानता रहा है। इसीलिए कांग्रेस नेताओं और इस परिवार के सदस्यों के लिए निर्वाचन आयोग, सुप्रीम कोर्ट, संसद, सीबीआई और केंद्रीय मंत्रिमंडल जैसी संवैधानिक संस्थाओं की कोई हैसियत नहीं रही है और इस परिवार के लोग सार्वजनिक रूप से इन संस्थाओं का अपमान करते रहे हैं। लेकिन अब जब राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी की पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है, तो इन्हें यह बात अखर रही है और इसीलिए कांग्रेस अपनी ड्रामेबाजी से ईडी पर दबाव बनाना चाहती है।

भा ज पा जिला प्रवक्ता परशुराम शर्मा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले की सच्चाई देश के सामने है। प्रवर्तन निदेशालय और अन्य एजेंसियां सिर्फ यह पता लगाना चाहती हैं कि इस मामले में कानून का उल्लंघन कैसे और किस हद तक किया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि जिला व प्रदेश एवं देश की जनता जानती है कि किस तरह राहुल और सोनिया गांधी के स्वामित्व वाली यंग इंडियन लिमिटेड कंपनी ने महज 50 लाख रुपये देकर 2000 करोड़ की संपत्ति वाली एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड को हथिया लिया था। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी तथा राहुल-सोनिया गांधी को यह लगता है कि उन्होंने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया, कोई अवैधानिक तरीका नहीं अपनाया, तो देश की जनता तथा जांच एजेंसियों के सामने सच्चाई रखें, पूछताछ में सहयोग करें।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!