Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीति

दो युवकों को एक दूसरे से हुए प्रेम,कोर्ट पहुंचा मामला


उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने उधमसिंह नगर के दो समलैंगिक युवको द्वारा विवाह करने को लेकर पुलिस प्रोटक्शन दिलाए जाने सम्बन्धी याचिका पर सुनवाई की।

उत्तराखण्ड; मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली खण्डपीठ ने एसएसपी उधमसिंह नगर व एसएचओ रुद्रपुर को आदेश दिए है कि युवकों को पुलिस प्रोटेक्शन दिया जाय साथ मे विपक्षीगणो को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है।

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश आरएस चौहान व न्यायमूर्ति एनएस धनिक की खण्डपीठ में हुई।मामले के अनुसार उधमसिंह नगर के दो युवक लंबे समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे। अपने अटूट प्रेम को परवान चढ़ाने के लिए दोनों युवक ने आपस मे शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन घरवालों की रजामंदी नही मिलने और विरोध के चलते दोनों युवकों ने उच्च न्यायालय से पुलिस प्रोटेक्शन की गुहार लगाई है। जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए दोनों युवकों को पुलिस प्रोटेक्शन देने के निर्देश जारी किए है।

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!