Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊ

बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला की माताजी का निधन, वृंदावन में आज अंतिम संस्कार

लखनऊ। बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से विधायक योगेश शुक्ला की माताजी प्रमिला शुक्ला का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सोमवार को वृंदावन में किया जाएगा।


प्रमिला शुक्ला के निधन पर राजाजीपुरम स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और विधायक योगेश शुक्ला को ढांढस बंधाया।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उल्लेखनीय है कि योगेश शुक्ला के भाई बृजेश शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार हैं। परिवार लंबे समय से सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहा है।


शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने वालों में विधायक पंकज सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद संजय सिंह राठौर, दीपक लोधी, शैलेंद्र वर्मा, राघव राम तिवारी, भाजपा नेता हरीश अवस्थी, अरविंद यादव तथा अवध क्षेत्र के महामंत्री दिनेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।


दिवंगत प्रमिला शुक्ला के निधन से परिवार, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। सोमवार को वृंदावन में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां परिजन और निकट संबंधी उपस्थित रहेंगे।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!