Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

कंपाउंडर डॉक्टर बन कर रहे हैं मरीजों का इलाज,डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों को नही मिलता सही उपचार

सौंख/मथुरा।मामला सौंख स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का है।जहाँ पर तैनात डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर आना जरूरी नहीं समझते या फिर उनकी मनमानी के आगे स्थानीय जनता की परेशानिया कोई मायने नहीं रखती। आज ऐसा ही नजारा देखने को मिला ज़ब मरीजों क़ी शिकायत के बाद मीडिया की टीम दोपहर के बारह बजे स्वास्थ केंद्र पर पहुंची तो वहां मरीजों की काफी भीड़ और स्वास्थ केंद्र खुला मिला।मगर स्वास्थ केन्द्र पर तैनात डॉक्टर साहब वहां से नदारद थे। केंद्र पर सिर्फ एक सहायक कंपाउडर ही मिला जो सभी मरीजों को दवा दे रहा था।जब मीडिया ने उस से अन्य डाक्टरो के बारे मे पुछा तो वह बगले झांकने लगा और कुछ नहीं बता पाया।वहीं गोवर्धन सीएचसी पर तैनात डॉक्टर विजेंद्र सिसोदिया से इस बारे मे बात की तो उन्होंने बताया की वहां मैडम जल्द ही पहुंचने वाली है। इस सबके बारे मे पड़ोसी गाँव नेनु से दवा लेने आयी एक महिला मरीज ने बताया की यहां पर तैनात डॉक्टर हमेशा ही लेट आते हैं।अगर कोई बड़ा अधिकारी आये तो ही वह समय से आते हैं नहीं तो यहां पर तैनात कम्पाउडर ही दवा देते है।जिनसे मरीज को कोई लाभ नहीं मिलता।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!