Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

आंगन मिलन एवं पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम

मौरावां में आंगन मिलन एवं पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

मौरावां (उन्नाव)। सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश शासन के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में विकासखंड हिलौली के आंगनबाड़ी केंद्र बछौरा में आंगन मिलन एवं पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह एवं माही चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष कल्पना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान कल्पना सिंह ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए कुपोषण मुक्त भारत और स्वस्थ बचपन बेहद जरूरी है। वहीं विधायक अनिल सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और रसोइयों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड से जोड़ने तथा शिक्षा की नींव को मजबूत करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिल सिंह एवं कल्पना सिंह ने रेसिपी से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही गोदभराई एवं नवजात शिशु का अन्नप्राशन कराया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को साड़ी, बैग और दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुनीता सिंह, साधना सिंह, कलावती, सुभी, जिला महामंत्री डॉ. रजनीश वर्मा, जिला मंत्री संदीप शुक्ला, विधायक मीडिया प्रभारी बृजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मौरावां विजय गुप्ता, हिलौली मंडल अध्यक्ष राम शंकर राजपूत, ब्लॉक प्रमुख असोहा आनंद गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं।

शशांक मिश्रा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!