Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

मेडिकल कॉलेज में एक घंटे में बैग कटने की दूसरी घटना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल,

दवा लेने आई महिला के बैग से मोबाइल चोरी होने का आरोप, ओपीडी में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे।

एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को बैग काटकर मोबाइल चोरी किए जाने की दूसरी घटना सामने आने से मरीजों और तीमारदारों में चिंता बढ़ गई। महिला का आरोप है कि वह कमर दर्द की दवा लेने ओपीडी पहुंची थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसका बैग काटकर मोबाइल निकाल लिया।

बताया गया कि पहली घटना के करीब एक घंटे बाद दूसरी वारदात की जानकारी सामने आई। ओपीडी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद लगातार दूसरी घटना सामने आने से सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

सूचना पर पीआरवी-112 मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद घटना की स्थिति और संदिग्ध की पहचान स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!