Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

आगरा: TCS कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या, वायरल वीडियो में पत्नी पर गंभीर आरोप

बड़ी खबर: आगरा में TCS कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा ने की आत्महत्या, वीडियो हुआ वायरल

आगरा: आगरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। टीसीएस (TCS) कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत मानव शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले मानव ने एक इमोशनल वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगी और अपनी पत्नी निकिता शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए।

वीडियो में मानव शर्मा ने क्या कहा?

आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में मानव शर्मा ने कहा कि वह अपनी पत्नी की वजह से परेशान थे। उन्होंने वीडियो में यह भी बताया कि उनकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध था और उन्हें इस बात से गहरा आघात पहुँचा था। मानव ने प्रशासन से आग्रह किया कि पुरुषों की समस्याओं पर भी चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि वे समाज में बहुत अकेले हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मानव शर्मा द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहा कि उनकी मौत के लिए उनके माता-पिता को दोषी ना ठहराया जाए

निकिता शर्मा का जवाब:

मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि – “वो मेरा पास्ट था। जो चीजें थीं, वो शादी से पहले थीं। उन्होंने पहले भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया था। मैंने कई बार उन्हें बचाया था। लेकिन शराब के नशे में वो मुझ पर हिंसा करते थे। एक बार मेरी भी सुनी जानी चाहिए।”

घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!