Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

बरेली: भारी बारिश के बीच स्कूल-कॉलेज आज भी बंद

यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी विद्यालयों पर लागू होगा आदेश

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार, 28 सितंबर को जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। बारिश के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 28 सितंबर को जनपद के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के साथ डिग्री कॉलेज भी बंद रहेंगे। यह आदेश सभी शिक्षण संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें यूपी बोर्ड के विद्यालयों के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालय भी शामिल हैं।

जिले में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश होने के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी और जोखिम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। सभी विद्यालयों और कॉलेजों के प्रबंधन को अवकाश के आदेश की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाने को कहा गया है।

प्रशासन की ओर से बारिश और जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में जलनिकासी समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी कराई जा रही हैं।

Sanjay Srivastva
Sanjay Srivastva (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!