Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

माननीय श्री सतीश महाना जी (विधान सभा अध्यक्ष, उत्तर *प्रदेश) द्वारा कार्यालय परिसर में स्थित गेस्ट हाउस के नवनिर्मित *प्रथम तल का फीता काटकर किया उद्घाटन*

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

कानपुर! ब्यूरो रिपोर्ट आज कोआपरेटिव इस्टेट परिवार के लिये एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण रहा, जब कार्यालय परिसर में स्थित गेस्ट हाउस के नवनिर्मित प्रथम तल का शुभारम्भ माननीय श्री सतीश महाना जी (विधान सभा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश) द्वारा फीता काटकर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सभापति, लोक लेखा समिति उत्तर प्रदेश, अनुज अजय कपूर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
यह हमारे लिये विशेष भावनात्मक और प्रेरणादायक अवसर भी रहा, क्योंकि इसी गेस्ट हाउस का मूल शुभारम्भ वर्ष 2001 में माननीय सतीश महाना जी द्वारा, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (नगर विकास) रहते हुए सम्पन्न हुआ था। आज लगभग 25 वर्ष पश्चात उसी परिसर के प्रथम तल का शुभारम्भ भी उनके कर-कमलों से होना हम सभी के लिये अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है।
उद्योग एवं व्यापार के सिलसिले में बाहर से आने वाले व्यापारी बन्धुओं एवं उद्यमियों की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस गेस्ट हाउस का विस्तार किया गया है। हमें विश्वास है कि यह नई सुविधा क्षेत्र के उद्यमियों को बेहतर व्यवस्थाएं प्रदान करेगी तथा औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, उद्यमी साथियों, ‘वूमेन इन्टरप्रेन्योर विंग’ की महिला सदस्याओं एवं यूथ विंग के ऊर्जावान युवा उद्यमियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ, विशेष रूप से सुरेश पुरी, पंकज गिरधर, हरीश ईसरानी, दिनेश कुशवाहा, विशाल खण्डेलवाल, आर.पी. सिंह, श्रीमती रमन कपूर, कार्तिक कपूर सहित उपस्थित सैकड़ों उद्यमी साथियों के स्नेह, सहयोग एवं सहभागिता के लिये हृदय से धन्यवाद।
आप सभी के सहयोग से कोआपरेटिव इस्टेट निरन्तर विकास, सुविधा और प्रगति के नये आयाम स्थापित करता रहेगा।

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!