Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ :- CM योगी के घर के बाहर बम की खबर से हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा; पर निकली अफवाह।।

लखनऊ स्थित सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर बम मिलने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बम की खबर से अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में अफसर मौके पर दौड़ पड़े। बम की सूचना पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया। हालांकि अधिकारियों ने बम मिलने की सूचना को फर्जी बताया है। घटना को देखते हुए सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री आवास के आसपास के जगहों पर छानबीन की जा रही है। अफसरों के अनुसार दिल्ली मुख्यालय में दी गई सूचना फर्जी निकली है। पुलिस अफसरों के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम पर बम की सूचना मिली थी, जिसमें एहतियात के तौर पर सघनता से चेकिंग कराई गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर आसपास के सभी इलाकों में चेकिंग की जा रही है।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!