Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

उन्नाव:- स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कई गांव का दौरा किया!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

भारत के चुनाव आयोग द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल ने कई गांव का दौरा किया। अभियान की प्रगति और साथ ही आमजन को हो रही समस्याओं की जानकारी हासिल की। आपको बताते चलें की चुनाव आयोग द्वारा विशेष अभियान स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची (voter list) को अपडेट और शुद्ध करना है।

इस कार्यक्रम की प्रक्रिया युद्धस्तर पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जारी है। प्रत्येक गांव में बीएलओ के द्वारा एस आई आर फार्म्स का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज वरिष्ठ भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल ने क्षेत्र के कई गाँवों में जाकर ग्रामीणों से इस संबंध में चर्चा की और उन्हें जागरूक किया। पटेल कलवारी गांव के बूथ नंबर 42, महम्मदाबाद बूथ नंबर 47, 48, दसगँवा बूथ नंबर 43, और हयातनगर के बूथ नंबर 40, 41 पे पहुंचे और

बीएलओ से मिलकर अभियान की प्रगति की जानकारी ली साथ ही संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रवासियों को कोई समस्या न हो और सभी तक आसानी से एस आई आर फार्म्स पहुंच जायें। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधान सतीश कुमार यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वेश कुमार उर्फ लल्लू प्रधान, साहिल प्रधान, मनोज सिंह, रानू ख़ान आदि लोग मौजूद रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!