Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फर्रुखाबाद (Farrukhabad)

सत्ता के नशे में चूर अपना दल यस के युवा जिला अध्यक्ष ने Merchant (व्यापारी) को पीटा, CCTV कैमरा में मारपीट हुई कैद

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश: सत्ता के नशे में चूर अपना दल एस के युवा जिला अध्यक्ष को गाली गलौज करने से रोकना महंगा पड़ गया। युवा जिला अध्यक्ष ने लगभग एक दर्जन अपने साथियों के साथ Merchant को जमकर पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाम दर्ज कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला लोक मन निवासी विकास गुप्ता जब किसी काम से अपने मौसा शिव शंकर लाल गुप्ता निवासी घसिया चिलौली के यहां गए थे वहां गेट पर अपना दल यस के युवा जिला अध्यक्ष उनके मौसा एवं मौसी के साथ गाली गलौज कर रहे थे।

Merchant ने बताया जब उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया इससे नाराज होकर युवा जिला अध्यक्ष अजीत गंगवार उन पर हावी हो गए और अपने साथियों के साथ मारने के लिए दौड़ पड़े Merchant अपनी जान बचाकर मौसा के घर में घुस गया जहां पर युवा जिला अध्यक्ष ने अपने गुर्गों के साथ उसे जमकर पीट दिया वही पूरा घटनाक्रम घर के अंदर बाहर लगे CCTV कैमरा मैं कैद हो गया जिसकी फुटेज सामने आई है।

सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार ने बताया है कि Merchant की तहरीर पर नामजद वा 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाम दर्ज दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी।

सत्ता के नशे में चूर अपना दल यस के युवा जिला अध्यक्ष ने व्यापारी को पीटा || Soochna India
Rishabh Bhaiya
Rishabh Mishra Azad Chairman/Editor in chief

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!