हैदरगंज तृतीय का हाल जस का तस, खबर के बाद भी नहीं जागा नगर निगम

लखनऊ। नगर निगम के जोन-6 अंतर्गत हैदरगंज तृतीय योग विहार कॉलोनी में गंदगी और झाड़ियों की समस्या को लेकर कल प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी, लेकिन 24 घंटे बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। एक दो लोगों को भेज कर फोटो डलवा कर सिर्फ अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी की गलियों और खाली प्लॉटों में झाड़ियां फैली हुई हैं, नालियों में गंदगी जमा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को बीमारी फैलने का भी डर सताने लगा है।

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब इस संबंध में जोनल सेनेटरी अफसर राजेश से संपर्क करने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर फोन किया गया, तो फोन स्वयं अधिकारी ने नहीं बल्कि उनके ड्राइवर ने उठाया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब जिम्मेदार अधिकारी का फोन तक ड्राइवर उठा रहा है, तो क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का हाल क्या होगा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की टीमें केवल कागजों में सफाई अभियान चलाती हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
विडंबना यह भी है कि जिस समय नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा जोन-3 के नए कार्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं और शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं, उसी समय राजधानी के एक इलाके हैदरगंज तृतीय में गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था नगर निगम की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं और हैदरगंज तृतीय के लोगों को गंदगी और मच्छरों से राहत मिलती है या नहीं।
मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।