अपराध (Crime)
संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला,आपसी रंजिश का मामला !

फाजिल्का में कैंट रोड पर रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महिला के पति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी का नाम प्रियंका है वह दोनों कैंट रोड पर रहते हैं, 1 महीने पहले उन्होंने अपनी पड़ोसन सीमा से 2500000 ब्याज पर लिए थे जिस कारण पड़ोसन द्वारा उन्हें परेशान किया जाता था पड़ोसन सीमा ने रंजिश रखते हुए प्रियंका को कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया ! जिसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत ख़राब हो गयी जहां महिला के घरवाले उसे सरकारी हॉस्पिटल फाजिल्का लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रैफर कर दिया ! जहा उसे ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला की मौत हो गई! पुलिस प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की अच्छी तरह से पूछताछ जारी है!




