Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)

दबंग ने Power Department (विधुत विभाग) के JE को दी बीच सड़क धमकी

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: देवबंद सर्किल के बड़गांव थाना क्षेत्र के गाँव सिसौनी निवासी दबंग व्यक्ति ने Power Department के JE को गालियां देते हुए बिच सड़क पर ज़िंदा जलाने और काट देने की धमकी है साथ ही स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह का मौसा बताते हुए मंत्री के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया गया है।

इतना ही नही दबंग ने मुख्यमंत्री से लेकर बड़े बड़े अधिकारियों तक के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है दबंग ऑडियो में ये तक कहता दिख रहा है की वो किसी भी मंत्री की कुर्सी और पद तक छिन सकता है।

इस पुरे मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है इस पुरे मामले को लेकर ब्रजगोपाल सिंह अवर अभियंता Power Department ने दबंग आरोपी राजेश राजपूत के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाही करने की मांग की है, वहीं पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबर : दबंग ने कहा उसकी जेब में हैं बड़े - बड़े मंत्री, JE को जिंदा जला देंगे ! | Saharanpur News
Rishabh Bhaiya
Rishabh Mishra Azad Chairman/Editor in chief

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!