Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)देहरादून

रुड़की प्राइवेट अस्पताल से एम्स रेफर की गई लक्सर की एसडीएम।

सड़क हादसे में घायल हुई रुड़की की एसडीएम संगीता कनौजिया को गंभीर हालत में रुड़की के प्राइवेट अस्पताल से ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। एम्स में डॉक्टरों ने जांच के बाद फिलहाल एसडीएम की हालत खतरे से बाहर बताई है। मौके पर एसडीएम के परिजन भी मौजूद है। एसडीएम के भाई सौरभ ने बताया कि उनकी बहन की गर्दन, हाथ में फैक्चर है। जबकि माथे पर चोट लगी है और अन्य कई जगह कट लगने के निशान है। बता दें कि एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया का आज सुबह अपने वाहन से रुड़की में एक ट्रक के साथ आमने-सामने की भिड़ंत हुई। जिसमें एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एसडीएम खुद गंभीर रूप से घायल हो गई।

Roorkee Latest News: रुड़की प्राइवेट अस्पताल से एम्स रेफर की गई लक्सर की एसडीएम || Soochna India
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!