Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

एक बाइक पर पांच से ज्यादा युवक, जान जोखिम में डालकर किया स्टंट ,

बारिश के बीच जीटी रोड पर खतरनाक सवारी का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग।

एटा। बारिश के बीच देर रात जीटी रोड पर एक बाइक पर पांच से अधिक युवकों के सवार होकर जान जोखिम में डालकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवक एक-दूसरे को पकड़कर बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। पीछे चल रहे कार सवार ने लापरवाही का वीडियो कैमरे में कैद किया।
वायरल वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र में अलीगंज चुंगी के पास का बताया जा रहा है। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मगर सवाल यह भी है कि जब ये युवक बाइक पर स्टंट करते हुए रोड़ पर निकल रहे थे तब यातायात पुलिस की नजर से कैसे बच गये ।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!