Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

चित्रगुप्त पूजन समिति की आम सहमति से कायस्थ महासभा के संचालक एवं पार्षद राजेश श्रीवास्तव को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

*चित्रगुप्त पूजन समिति की आम सहमति से कायस्थ महासभा के संचालक एवं पार्षद राजेश श्रीवास्तव को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।*कानपुर! न्यूज ब्यूरो महानगर की प्रतिष्ठित श्री चित्रगुप्त पूजन समिति के पूर्व अध्यक्षों की आम बैठक आहुत की गई, जिसमें समिति के सभी वरिष्ठ अध्यक्षों ने समिति के नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा करते हुए समाज के भानू प्रकाश निगम को श्री चित्रगुप्त पूजन समिति के अध्यक्ष की बागडोर सौंप दी, इनके साथ ही कार्यवाहक अध्यक्ष नगर की जानी मानी संस्था युवा कायस्थ महासभा के संचालक एवं पार्षद राजेश श्रीवास्तव को बनाया गया। आपको बताते चलें कि चित्रगुप्त पूजन समिति का प्रमुख कार्यक्रम दीपावली की भैया दूज को बड़ी धूमभाम से लाजपत भवन हाल कानपुर में मनाया जाता है जो कि दीपावली के बाद भईया दूज के दिन होता है कायस्थ समाज के इस बड़े कार्यक्रम की जिम्मेदारी इस साल अध्यक्ष भानु प्रकाश निगम व इनके सहयोगी कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के कंधे पर रहेगी।इस बैठक में पूजन समिति के वरिष्ठ अध्यक्ष सर्व श्री नरेश चंद्र श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव (एड.) अधिवक्ता प्रदीप मोहन चौधरी, सुरेन्द्र सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव (एलायंस क्लब), विवेक श्रीवास्तव, शेखरानंद वर्मा आदि ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।वहीं स्वास्थ खराब होने के कारण पूर्व वरिष्ठ अध्यक्ष डॉ एम सी सक्सेना और ज्ञान स्वरुप सक्सेना जी ने फोन पर अपनी सहमति प्रदान की तथा बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!