Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

रायबरेली के पूर्व अधिशासी अधिकारी और कानपुर में जोनल अधिकारी रह चुके डॉ. आशीष सिंह ने संभाला मोर्चा, मॉनिटरिंग के साथ जवाबदेही पर दिया जोर

जोन-8 में नई कार्यशैली की शुरुआत: जलभराव पर सख्त एक्शन, रोज होगी नालियों की सफाई; बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

लखनऊ। नगर निगम के जोन-8 में हाल ही में तैनात सहायक नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह ने बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को प्राथमिकता देते हुए साफ संदेश दिया है कि अब जलनिकासी व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रमुख नालों और नालियों की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

🔴 अनुभव का लाभ जोन-8 को मिलने की उम्मीद

डॉ. आशीष सिंह इससे पहले रायबरेली में अधिशासी अधिकारी के रूप में अपनी प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं। डॉ आशीष सिंह एमबीबीएस डॉक्टर हैं तथा पूर्व में वाणिज्य कर विभाग में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा कानपुर नगर निगम में जोनल अधिकारी के रूप में भी उन्होंने कार्य किया है। नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ अब जोन-8 की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मिलेगा।

🔴 रोज होगी मॉनिटरिंग, जिम्मेदारों पर रहेगी नजर

डॉ. आशीष सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर नालों की सिल्ट हटाई जाए, कूड़े का तत्काल उठान किया जाए और जलनिकासी व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग होगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित कर्मचारी और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

🔴 लोगों से भी मांगा सहयोग

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कूड़ा नालियों में न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। यदि कहीं जलभराव, जाम नाली या सफाई संबंधी समस्या दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल नगर निगम को दें, ताकि समय रहते समाधान कराया जा सके।

🔴 बेहतर व्यवस्था बनाने का लक्ष्य

डॉ. आशीष सिंह का कहना है कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करना है जिससे बरसात के दौरान लोगों को जलभराव से राहत मिले और पूरे जोन-8 में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बना रहे। उनके निर्देशों के बाद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और जलनिकासी को लेकर नई सक्रियता देखने की उम्मीद जताई जा रही है।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!