Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)सामाजिक

ललौली थाना क्षेत्र के डेरा चौराहा में बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष के परिजनों के बीच हुई झड़प

मामला है फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के डेरा चौराहा में छोटे-छोटे बच्चों के झगड़े के बाद में दोनों पक्ष के परिजनों से कहासुनी होने के बाद हुआ खूनी संघर्ष दोनों पक्ष में चले लाठी-डंडों से एक महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

रविवार को शाम 5 बजे के करीब छोटे-छोटे बच्चे आपस में लड़ते रहे जब शाम को करीब 7 बजे सभी के परिजन घर में आए तो मामला बढ़ गया और कहासुनी के दौरान गाली गलौज देते हुए पड़ोसियों ने सियावती उम्र 33 वर्ष पत्नी इंद्रपाल निषाद को लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न को उतार दिया वहीं इंद्रपाल निषाद को भी लहूलुहान कर दिया वहीं झगड़े के दौरान मारपीट में विपक्ष के लोगों को भी कुछ चोटें आई हैं आपको बता दें कि मृतक सियावति पत्नी इंद्रपाल निषाद के 4 लड़की और 2 लड़के हैं। परिजनों ने बताया कि विपक्ष के रामबहादुर निषाद, शिवकरन, रामरतन निषाद, लवकुश, अंजना, सरोज, चुन्ना आदि लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया वहीं इस झगड़े में महिला की मौत से गांव में मातम सा पसरा हुआ है और तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं वही घटनास्थल पर पहुंची ललौली पुलिस ने लहूलुहान महिला को लेकर अस्पताल के लिए भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ललौली थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है जैसे ही तहरीर आती है जांच करके कार्यवाही की जाएगी

ललौली थाना क्षेत्र के डेरा चौराहा में बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष के परिजनों के बीच हुई झड़प
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!