Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
दुर्घटनाउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

Meerut के हस्तिनापुर मे गंगा नदी में नाव डूबने से बड़ा हादसा

Meerut के हस्तिनापुर में मंगलवार सुबह गंगा नदी (Ganga River) में नाव डूबने से (Boat Accident in Meerut) बड़ा हादसा हो गया। Meerut से 45 किमी दूर हस्तिनापुर के भीमकुंड के पास मंगलवार सुबह 15 से 16 लोग नाव से दूसरी पार जा रहे थे बताया जा रहा है कि नाव गंगा के तेज बहाव मे डूब गई।

10 लोग किसी तरह तैर कर बाहर आ गए वही 5 से 6 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे का पता चलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे पीएसी के गोताखोर भी भेजे गए भीम कुंड घाट पर पुल का एप्रोच मार्ग टूट गया है इससे गंगा उस पार जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है।

कुछ ऐसे ही मंगलवार सुबह भी हुआ हादसे में जो लोग बच गए उनका कहना है कि एक नाव पर 15 से 16 लोग कुछ बाइक लेकर सवार हुए गंगा उस पार जा रहे थे, बीच में नाव का बैलेंस बिगड़ गया थोड़ी देर में नाव में पानी भरने लगा और नाव डूब गई इस तरह 10 लोगों ने तरह कर अपनी जान बचाई मौके पर DM और SSP भी पहुंच गए।

Soochna India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!