- पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा
मथुरा। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 22 वर्षीय विवाहिता ने देर शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। रात में विवाहिता की तबियात खराब हो गई। विवाहिता को उपचार के लिए हास्पीटल ले गए। जहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना मगोर्रा क्षेत्रार्गत गांव बोरपा में शुक्रवार को शीतल पत्नी सोनू सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते देर करीब शाम 7 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी तब हुई जब विवाहित महिला की रात को तबियत खराब होने लगी। परिजन महिला को केएम हास्पीटल में उपचार के लिए ले गए। जहां महिला की रात 11 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जहरीलार पदार्थ खाने से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Like this:
Like Loading...
Related