Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

उन्नाव:- बांगरमऊ तहसील के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबंधित एक ज्ञापन उपज़िलाधिकारी को सौंपा!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

अधिवक्ताओं में उन्नाव के अधिवक्ता पीयूष लोधी की पुलिस द्वारा की गई बर्बर पिटाई से ख़ासा आक्रोश है। आपको बताते चलें कि बांगरमऊ के अधिवक्ताओं ने अपनी मांगे रखते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम बांगरमऊ को सौंपा है।

समस्त अधिवक्ताओं ने माँग की है कि अधिवक्ता पीयूष लोधी की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाये एवं प्रकरण की न्यायिक जाँच करके दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई की जाये। अधिवक्ता पीयूष लोधी के साथ हुई इस घटना से प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने अपने ज्ञापन में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को भी शीघ्र लागू करने की माँग की है। इस अवसर पर एड० सत्य नारायण कन्नौजिया, अनिल वर्मा, सुनील कुमार, अमित यादव, मनोज गौतम, रामसेवक आदि सहित काफ़ी संख्या में स्थानीय अधिवक्ता मौजूद रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!