Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

दुकानदारों से बोले अफसर—सड़क पर नहीं, नगर निगम की गाड़ी में ही दें कूड़ा

इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को लेकर जनसंपर्क अभियान, नगर निगम और लायन एन्विरो की टीम ने लोगों को किया जागरूक

इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। नगर निगम और लायन इनवायरो की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद किया और उनसे कूड़ा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकने की अपील की।

अभियान के दौरान दुकानदारों को समझाया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कूड़ा निर्धारित नगर निगम के डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन में ही दें। अधिकारियों ने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकने से न केवल क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।

अभियान में जोनल अधिकारी डॉ आशीष सिंह और ZSO जितेंद्र गांधी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। लायन एन्विरो की टीम ने भी दुकानदारों और नागरिकों से संपर्क कर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था से जुड़ने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं है। इसमें दुकानदारों और आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। सभी से अपील की गई कि कूड़ा निर्धारित वाहन को ही दें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!