Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर:- कांशीराम ट्रामा सेन्टर व उर्सला अस्पताल के डेडिकेटेड ड़ेंगू वार्ड का औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 ने आज रामदेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेन्टर तथा उर्सला अस्पताल के डेडिकेटेड ड़ेंगू वार्ड का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले जिलाधिकारी निरीक्षण कांशीराम अस्पताल पहुचे जहां उन्होंने ड़ेंगू वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीज के परिजनों ईलाज के विषय मे पूछा तो परिजनों ने बताया कि उन्हें इलाज अच्छा मिल रहा है अब मरीज की स्थिति पहले से बेहतर है । जिलाधिकारी ने परिजनों से पूछा कि अस्पताल से खाना मिल रहा है की नही परिजनों ने बताया कि अस्पताल से ही उन्हें खाना मिल रहा है।जिलाधिकारी ने मा0 कांशीराम अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में 24 घण्टे डॉक्टर उपस्थित रहे और सभी मरीजों के स्थिति की जानकारी लेते रहे। सभी भर्ती मरीजों का गुणवत्तापूर्ण इलाज हो । अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में डेंगू के एक भी मरीज भर्ती नही है जो मरीज भर्ती है उन्हें सामान्य बुखार है। जिनका इलाज किया जा रहा है।तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उर्सला अस्पताल के डेडिकेटेड ड़ेंगू वार्ड का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती ड़ेंगू मरीजों की स्थिति के विषय मे उपस्थित डॉक्टर से जानकारी की उन्होंने बताया कि सभी भर्ती मरीजों की स्थिति अब सामान्य है । जिलाधिकारी ने सभी भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना। जिलाधिकारी ने उर्सला स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंचार्ज बैंक से जानकारी करते हुए पूछा कि ब्लड बैंक में ब्लाक और प्लेट्स की क्या स्थिति है इस पर उन्होंने बताया कि प्लेटलेट्स की कोई कमी नहीं है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्लेटलेट्स के विषय में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि जनपद में किसी प्रकार की प्लेटलेट्स की कोई कमी नहीं है।

अनुज तिवारी की रिपोर्ट

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!