Corruption: चंद व्यापारियों को खुश करने के लिए पंडित खेड़ा की जनता से धोखा | पंडित खेड़ा का नाला
Corruption in Pandit Kheda: Shocking Misuse of Power by Local Authorities Exposed
Pandit Kheda में Corruption का खुलासा: जनता के साथ विश्वासघात
नगर निगम में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश
सूचना इंडिया “इंडिया की आवाज” ने एक बार फिर अपने निडर और साहसी रिपोर्टिंग के जरिये भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। एक सप्ताह पहले प्रकाशित खबर “अतिक्रमणकारियों के आगे हुआ नतमस्तक या हो गई कोई बड़ी डील? क्यों है पंडित खेड़ा की जनता आक्रोशित?“ में नगर निगम जोन-5 के कार्यों में भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया गया था। आज इस खबर की पुष्टि खुद अधिशासी अभियंता नगर निगम के पत्र ने कर दी है।
चंद व्यापारियों के लिए जनता के हितों की बलि
पंडित खेड़ा क्षेत्र में लंबे संघर्ष के बाद 180 मीटर का RCC नाला निर्माण पूर्ण हुआ था। लेकिन स्थानीय पार्षद ने अपनी जिम्मेदारी और शपथ को ताक पर रखकर कुछ अतिक्रमणकारियों और व्यापारियों के पक्ष में समझौता कर लिया। नाले के डिजाइन में बदलाव करते हुए RCC नाले की जगह ह्यूम पाइप डालने का अनुरोध किया गया और यह अनुरोध सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत भी हो गया।
मंडलायुक्त के निर्देश की अनदेखी
पंडित खेड़ा के प्रतिनिधि मंडल ने मंडलायुक्त रोशन जैकब से इस मुद्दे पर शिकायत की। लेकिन मंडलायुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने न तो जनता की समस्या सुनी और न ही मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अतिक्रमण और सरकारी संपत्ति पर कब्जे को लेकर आदेश
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अतिक्रमण और सरकारी संपत्ति पर कब्जे को रोकने के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद, नगर निगम और PWD का अतिक्रमणकारियों के सामने समर्पण करना गंभीर संदेह उत्पन्न करता है। क्षेत्रीय जनता इस मामले की जांच की मांग कर रही है।
स्थानीय जनता का सवाल: किसके लिए बन रहा है नाला?
पंडित खेड़ा की जनता का यह सवाल बेहद प्रासंगिक है कि आखिर यह नाला बन किसके लिए रहा है?
- यदि आज रोड के दोनों तरफ के अतिक्रमण को हटाने में नगर निगम और PWD खुद को असमर्थ पाते हैं, तो भविष्य में सैकड़ों अतिक्रमण को हटाना कैसे संभव होगा?
- जिन लोगों ने नियमों का पालन करते हुए निर्माण कार्य किया है, उनके अधिकारों का हनन क्यों हो रहा है?
- जिन लोगों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं किया था उन लोगों के लिए यह अतिक्रमण करने का खुला निमंत्रण नहीं है?
- क्या यह भ्रष्टाचार आने वाले समय में सड़क जाम और दुर्घटनाओं का कारण नहीं बनेगा?
जनता का आक्रोश और न्याय की उम्मीद
पंडित खेड़ा का प्रतिनिधि मंडल स्थानीय विधायक प्रतिनिधि नेहा सिंह के साथ इस मामले को नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में ले जाने की तैयारी कर रहा है। क्षेत्रीय जनता को विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई करेंगे और जनता के हितों की रक्षा करेंगे।
पंडित खेड़ा का यह मामला नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार और जनता के विश्वास के साथ हो रहे छलावे का स्पष्ट उदाहरण है। जनता को न्याय दिलाने के लिए सरकार की सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे भ्रष्टाचार को रोका जा सके और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा हो सके।