Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर युवा उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) की नई कार्यकारिणी घोषित, दीपक अग्रवाल चेयरमैन व रोमी सिंह बने अध्यक्ष

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

कानपुर।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से सम्बद्ध ‘कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण)’ की युवा इकाई के त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन कर दिया गया है। यह घोषणा प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति के बाद की गई है।संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी की संस्तुति तथा युवा प्रदेश महामंत्री संत मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष कानपुर विजय पण्डित और युवा मण्डल अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल व समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों की आपसी सहमति से होटल मंदाकिनी, साकेत नगर, कानपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से जनपद-कानपुर दक्षिण की युवा इकाई का गठन किया गया है। मनोनीत किए गए मुख्य पदाधिकारी निम्नलिखित हैं: दीपक अग्रवाल – जिला युवा चेयरमैन रोमी सिंह – जिला युवा अध्यक्ष रामजी अग्रवाल – जिला युवा महामंत्री पारस जैन – जिला युवा कोषाध्यक्ष सचिन भट्ट – जिला सह युवा कोषाध्यक्ष इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों—चेयरमैन स० नीतू सिंह, अध्यक्ष अचल गुप्ता, महामंत्री पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी यू.बी. सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से नए पदाधिकारियों को बधाई दी है। नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नव मनोनीत पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा के साथ व्यापारी हितों की रक्षा करेंगे और कानपुर दक्षिण क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान व उनके कल्याण के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। नई कार्यकारिणी के गठन पर स्थानीय व्यापारी समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए नए पदाधिकारियों का स्वागत किया है।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!