भारत विकास परिषद,जागेश्वर धाम कानपुर शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
*भारत विकास परिषद,जागेश्वर धाम कानपुर शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन* कानपुर! कृष्णा हॉल, आजाद नगर, कानपुरभारत विकास परिषद,जागेश्वर धाम कानपुर शाखा में नवीन कार्यकारिणी द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन आज कृष्णा हॉल, आजाद नगर में गरिमामय वातावरण में दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्र गीत के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विवेक द्विवेदी ,प्राचार्य ब्रह्मनंद डिग्री कॉलेज,कानपुर विशिष्ट अतिथि डॉ उमेश पालीवाल विकास रत्न क्षेत्रीय संरक्षक तथा श्री भारत भूषण जुनेजा क्षेत्रीय अध्यक्ष ,प्रांतीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, श्री आदित्य शुक्ला प्रांतीय महासचिव विमलेश शंकर अवस्थी क्षेत्रीय गति विधिक सयोजक एवं संगठन के अन्य सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का औपचारिक रूप से ग्रहण किया।इस अवसर पर श्री राकेश कुमार मिश्रा ने अध्यक्ष, श्री प्रदीप मिश्रा ने सचिव तथा श्री प्रमोद अस्थाना ने वित्त सचिव को शपथ अधिकारी श्री गिरीश कुमार दीक्षित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में अतिथियों ने संगठन के उद्देश्यों—संस्कार, सेवा, सहयोग, समर्पण एवं राष्ट्रभाव—को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री राकेश कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक सशक्त रूप में आगे बढ़ाएगी। सचिव एवं वित्त सचिव ने भी संगठनात्मक कार्यों को पारदर्शिता और सक्रियता के साथ संचालित करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्र गान के साथ हुआप्रदीप कुमार मिश्रासचिव*राजेश निगम की रिपोर्ट*






