स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंलखनऊ
Trending
Mayor Jal Kal Department Review: लखनऊ में जल और सीवर प्रबंधन पर प्रमुख निर्देश
Mayor Jal Kal Department Review: Key Updates on Lucknow Sewer and Water Supply Management

आज दिनांक 28.12.2024 को Mayor Jal Kal Department Review के अंतर्गत माननीय महापौर महोदया ने कैंप कार्यालय में जलकल और Suez India Sewer Solutions द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह, स्वेज इंडिया के डायरेक्टर राजेश मटपाल, प्रतिनिधि अश्वनी डोगरा और जलकल विभाग के सभी अधिशासी अभियंता एवं स्वेज इंडिया के क्षेत्रीय सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
Suez India Sewer Solutions को दिए गए निर्देश:
- सीवर सफाई मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए और उनकी Zonal Deployment की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- Water Supply and Sewer Complaints का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाए, विशेष रूप से IGRS शिकायतों की समीक्षा प्रतिदिन कर निस्तारण कराया जाए।
- स्मार्ट सिटी और दूरभाष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक समाधान करते हुए जलकल विभाग और महापौर कार्यालय को प्रतिदिन सूचित किया जाए।
- जलकल के अभियंता प्रतिदिन स्थल पर जाकर शिकायतों का निरीक्षण करें।
- 24 घंटे के भीतर Sewer Management Lucknow की शिकायतों का निस्तारण न होने पर स्वेज इंडिया के बिलों में कटौती की जाए।
- Sewer De-silting की कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए।
- सभी मैनहोल की मरम्मत 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जाए, और खुले मैनहोल से किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए पुख्ता उपाय किए जाएं।
Mayor Inspection: लखनऊ नगर निगम में महापौर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई
जलकल विभाग को दिए गए निर्देश:
- लखनऊ में किए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा सुनिश्चित करें।
- सीवेज पंपिंग स्टेशन और एसटीपी का औचक निरीक्षण माननीय महापौर द्वारा किया जाएगा।
- शहर में चल रहे पेयजल और सीवर संबंधित कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जलकल विभाग को दिए गए अतिरिक्त निर्देश:
- गंदे पानी की शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जाए, ताकि आम जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
- 15वें वित्त आयोग की धनराशि से चल रहे नलकूपों के कार्य को शीघ्र समाप्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
- ग्रीष्म ऋतु में होने वाली Water Supply Issues के समाधान की तैयारी अभी से सुनिश्चित की जाए।
यह Mayor Jal Kal Department Review बैठक लखनऊ शहर में जल और सीवर प्रबंधन में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई। नगर निगम लखनऊ और स्वेज इंडिया के बीच समन्वय से शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।




